Print

स्वर कोकिला शारदा सिन्हा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

‘बिहार कोकिला’ के नाम से विख्यात और प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा आज (गुरुवार) को  यहां पंचतत्व में विलीन हो गईं। 72 वर्षीय शारदा सिन्हा का मंगलवार रात नई दिल्ली के भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार के सदस्यों काे ढांढस बंधाया

नई दिल्ली से शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बुधवार को राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर लाया गया। आज सुबह बिहार की राजधानी के गुलाबी घाट में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र अंशुमान ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि शारदा सिन्हा से लंबे समय से मधुर संबंध रहा। भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने कहा कि शारदा सिन्हा देश का गौरव थीं। आज उनके ना रहने से संगीत जगत में खालीपन हो गया है।

 निधन की वजह से सिंहमा के लोग नहीं मना रहे छठ

शारदा सिन्हा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव , उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा , सम्राट चौधरी समेत उनकी ससुराल बेगूसराय के सिंहमा के लोगों ने शोक जताया है। सिंहमा गांव के करीब 100 घरों में उनके निधन की वजह से छठ का त्योहार नहीं मनाया जा रहा। लोक गायिका शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि देने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर पटना पहुंचेंगे। हवाई अड्डे से वे सीधे राजकीय अतिथिशाला जाएंगे।

श्रद्धांजलि देने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पटना जाएंगे

वहां से उनके मुख्यमंत्री आवास जाने का कार्यक्रम है। कुछ देर के लिए वो विधान पार्षद अनिल शर्मा के घर छठ अनुष्ठान में सहभागी होंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राजधानी में गंगा किनारे छठ घाटों का भ्रमण करेंगे। शाम को वो राजेंद्र नगर में शारदा सिन्हा के आवास पर जाएंगे और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उसके बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

24 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

58 mins ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...