टी-20 वर्ल्ड कपः भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज, शाम 8 बजे से शुरू होगा मैच

टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार शाम भारत और पाकिस्तान 8वीं बार आमने-सामने होंगे। इस महा मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के प्रशंसकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। हालांकि वर्ल्ड कप में दोनों देशों के बीच अबतक हुए मुकाबलों के नतीजों को देखते हुए टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। यह मुकाबला रविवार शाम 8 बजे से न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में होगा।

इस मैच में दर्शकों की भारी उत्सुकता के बीच रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया के सितारे विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत अपना जौहर दिखाएंगे तो पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन शाह अफरीदी पर सबकी निगाहें होंगी।

हालांकि पिच को देखते हुए कहा जा रहा है कि इस पर बल्लेबाजी काफी मुश्किल होगी। पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जा रही है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम फायदे में रहेगी।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रउफ

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दूबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...