15/06/24 | 3:38 pm | India vs Canada | T-20 World Cup

Print

टी20 विश्व कप : कनाडा के खिलाफ भारत के आखिरी ग्रुप चरण मैच में बारिश का खतरा

दक्षिण फ्लोरिडा में बीते शुक्रवार को भारी बारिश हुई है, जिसके कारण शनिवार को यहां कनाडा के खिलाफ भारत का आखिरी ग्रुप ‘ए’ टी20 विश्व कप मैच धुल सकता है।

बीते शुक्रवार को बारिश के कारण ही यूएसए और आयरलैंड के बीच भी मैच नहीं खेला जा सका था और रद्द कर दिया गया था, जिसका फायदा यूएसए को मिला और वे सुपर 8 में पहुंच गए। सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम के आसपास के इलाकों में दो फीट तक बारिश हुई है, जिसके कारण फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने आपातकाल की घोषणा कर दी है।

भारतीय टीम को नुकसान नहीं

हालांकि परिणाम न निकलने से भारत की टूर्नामेंट संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रोहित शर्मा की टीम ने सुपर 8 में जगह बना ली है और अब वे बारबाडोस जाएंगे। तीन मैचों में दो हार के साथ कनाडा बाहर होने की कगार पर है। भारतीय टीम ने गुरुवार को छुट्टी ली थी और शुक्रवार को बारिश के कारण निर्धारित अभ्यास सत्र रद्द कर दिया था।

RELATED ARTICLES

09/03/26 | 11:47 am | India T20 World Cup 2026 captain Suryakumar Yadav

टी20 विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा लक्ष्य, 2028 ओलंपिक गोल्ड पर नजर

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद अपने अगले बड़े लक्ष्य स्पष...