पीएम मोदी और पुतिन के बीच हुई बातचीत, यूक्रेन संकट और द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन से जुड़े ताजा घटनाक्रमों की जानकारी दी। पीएम मोदी ने इस जानकारी के लिए पुतिन का आभार व्यक्त किया और भारत की स्थायी नीति दोहराई कि किसी भी संघर्ष का समाधान शांतिपूर्ण संवाद और कूटनीति के जरिए ही होना चाहिए।

दोनों नेताओं ने भारत-रूस के विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई और आपसी द्विपक्षीय एजेंडे की प्रगति की समीक्षा की। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया, जहां इस साल 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर भी इस बातचीत की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन से बहुत ही अच्छी और विस्तृत बातचीत हुई। यूक्रेन को लेकर हालिया घटनाक्रम साझा करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। हमने द्विपक्षीय एजेंडे की प्रगति की समीक्षा की और भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस वर्ष के अंत में भारत में राष्ट्रपति पुतिन की मेजबानी की प्रतीक्षा है।”

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पुतिन की आखिरी भारत यात्रा 6 दिसंबर 2021 को हुई थी, जब वे 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने नई दिल्ली आए थे। वहीं, पीएम मोदी ने पिछले साल रूस के दो महत्वपूर्ण दौरे किए- जुलाई में 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन और अक्टूबर में कजान में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इन नियमित मुलाकातों से स्पष्ट है कि दोनों देशों के शीर्ष नेता द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार संपर्क में हैं। https://x.com/narendramodi/status/1953804374158840158

RELATED ARTICLES

37 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...