तारिक रहमान ने बांग्लादेश के पीएम पद की ली शपथ, 25 मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों को नई कैबिनेट में मिली जगह

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। बांग्लादेश को कई वर्षों के बाद पुरुष पीएम मिला है। तारिक रहमान की कैबिनेट में 25 मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों को जगह मिली है।

कैबिनेट में डॉ. खलीलुर रहमान को विदेश मंत्री, शमा ओबैद को विदेश राज्य मंत्री, अमीर खसरू महमूद को वित्त और योजना मंत्री, सलाउद्दीन अहमद को गृह मंत्री, अब्दुल अवल मिंटू को पर्यावरण और वानिकी मंत्री और खंडुकर अब्दुल मुक्तदिर को वाणिज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। नेशनल पार्लियामेंट के साउथ प्लाजा में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने मंगलवार शाम करीब 4:15 बजे उन्हें शपथ दिलाई।

नई सरकार के कैबिनट में शामिल होने वाले मंत्री

बांग्लादेश की नई सरकार के कैबिनट में शामिल होने वाले 25 मंत्रियों की लिस्ट में मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खसरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद टुकू, हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जफर एमडी जाहिद हुसैन, अब्दुल अवल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी, खंडाकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, अफरोजा खानम रीटा, एमडी शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, एमडी असदुज्जमान, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान, एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार एमडी सकावत हुसैन, फकीर महबूब अनम, शेख रोबिउल आलम, मोहम्मद अमीन उर रशीद, और खलीलुर रहमान का नाम शामिल हैं।

नए राज्य मंत्री

राज्य मंत्री के तौर पर जिन 24 राज्य मंत्रियों को शामिल किया गया है, उनमें एम रशीदुज्जमां मिल्लत, अनिंद्य इस्लाम अमित, एमडी शरीफुल आलम, शमा ओबैद इस्लाम, सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू, बैरिस्टर कैसर कमाल, फरहाद हुसैन आज़ाद, एमडी अमीनुल हक (टेक्नोक्रेट), मीर मोहम्मद हेलाल उद्दीन, हबीबुर रशीद, एमडी राजिब अहसन, एमडी अब्दुल बारी, मीर शाहे आलम, जोनायद अब्दुर रहीम साकी, जिन्हें जोनायद साकी के नाम से जाना जाता है, इशराक हुसैन, फरजाना शर्मिन, शेख फरीदुल इस्लाम, नूरुल हक नूर, यासर खान चौधरी, एम इकबाल हुसैन, एमए मुहिथ, अहमद सोहेल मंजूर, बॉबी हज्जाज और अली नवाज महमूद खैयाम का नाम है। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

16 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

17 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...