दिल्ली-एनसीआर में तापमान 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट पर जारी स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 11 जून और 12 जून को दिल्ली-एनसीआर में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

धूल भरी आंधी और हीट वेव जैसी स्थितियों का करना पड़ सकता है सामना

इसी के साथ मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन में तेज सतही हवाएं, धूल भरी आंधी और हीट वेव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। 13 जून को तापमान थोड़ा गिरकर 43 डिग्री तक रहने का अनुमान है, लेकिन मौसम विभाग ने फिर भी येलो अलर्ट जारी किया है।

14 जून से देखने को मिल सकता है मौसम में बदलाव 

इस दिन गर्मी के साथ नमी, तेज हवाएं, और गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे उमस, बेचैनी और अधिक बढ़ सकती है। 14 जून से राहत की उम्मीद है। हालांकि, बिजली-गिरने और आंधी का खतरा भी बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 14 जून से मौसम में बदलाव देखने के लिए मिल सकता है। 

15 और 16 जून को रहेंगे बारिश के आसार

इस दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है और तापमान 40 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है क्योंकि 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, बिजली गिरने और गर्जन की आशंका बनी हुई है। 15 और 16 जून को भी गरज के साथ बारिश या रुक-रुक कर बारिश के आसार हैं। इन दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गई है। 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की अपील- ‘अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें’

मौजूदा गर्मी की स्थिति के बीच दिल्ली और एनसीआर के अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और चक्कर आने की शिकायतों वाले मरीजों की संख्या में 90 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखी गई है। खासकर बच्चे और युवा बड़ी संख्या में अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों को दिन में बाहर निकलने से बचने, पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन बढ़ाने और धूप में सीधे संपर्क से बचने की सलाह दी है। भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, हल्के सूती कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को ध्यान में रखते हुए आम जन को सतर्क रहना बेहद जरूरी है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

50 mins ago | English Channel Russian oil tanker seized

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के ब...

1 hour ago | Blood Donation Benefits

विश्व रक्तदाता दिवस: रक्त की हर बूंद में मानवता का स्पंदन और जीवनदान का संदेश

“जब किसी अनजान व्यक्ति की धमनियों में आपका रक्त प्रवाहित होकर उसे नया जीवन देता है, तब मानवता अप...