पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट का आगाज़ मंगलवार को मेजबान श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज के मैदान पर शानदार मुकाबलों के साथ हुआ। पहले दिन पुरुष वर्ग में खालसा कॉलेज और किरोड़ी मल कॉलेज, जबकि महिला वर्ग में विवेकानंद कॉलेज ने प्रभावशाली जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग के मुकाबले में श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने इंदिरा गांधी शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान संस्थान (आईजीआईपीईएस) को 6-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। खालसा कॉलेज की जीत के नायक रहे विपिन, जिन्होंने चार गोल दागे, जबकि मनीष और तनुज ने एक-एक गोल का योगदान दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए विपिन को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

किरोड़ी मल कॉलेज ने सेंट स्टीफंस कॉलेज पर 11-2 की एकतरफा जीत दर्ज की

एक अन्य मुकाबले में किरोड़ी मल कॉलेज ने सेंट स्टीफंस कॉलेज पर 11-2 की एकतरफा जीत दर्ज की। इस मैच में समर सिंह और रोहित डांगी ने चार-चार गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए समर सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ से नवाजा गया।

विवेकानंद कॉलेज ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को कड़े संघर्ष में 1-0 से हराया

महिला वर्ग के मुकाबले में विवेकानंद कॉलेज ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज को कड़े संघर्ष में 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल महिमा ने 58वें मिनट में किया। हालांकि, सराहनीय प्रदर्शन के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज की मोनिका को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में पीएसपीबी के सलाहकार श्री ललित वत्स मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सरिता त्यागी विशिष्ट अतिथि रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने अनुभव साझा किए।

टूर्नामेंट का उद्घाटन एसजीटीबी खालसा कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर गुरमोहिंदर सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिषद के सहायक निदेशक डॉ. सुशील कुमार तथा पद्मश्री सम्मानित डॉ. रवि चतुर्वेदी की उपस्थिति में किया गया।गौरतलब है कि टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण ‘द कम्प्लीट सॉल्यूशंस स्पोर्ट्स’ प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

27/11/26 | 7:59 pm

भूख और अभावों से विश्व चैंपियन बनने तक: दीपिका टी.सी. ने हौसले से बदली अपनी तकदीर

कुछ कहानियां किसी बड़े सपने से नहीं, जिंदगी की छोटी-छोटी जरूरतों और मुश्किलों से शुरू होती हैं। ...

27/11/26 | 10:15 am | Australia Cricket

8 साल बाद फिर खुलेंगी बॉल-टैम्परिंग विवाद की फाइलें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बनाया स्वतंत्र समीक्षा पैनल

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने वरिष्ठ अधिवक्ता फियोना मैकलियोड एओ एससी को एक स्वतंत्र समीक्षा पै...