22/07/24 | 1:52 pm

Print

राजौरी में सेना के शिविर पर हमला, सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को किया नाकाम

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के गुंधा इलाके में सोमवार (22 जुलाई) सुबह आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर हमला कर दिया। राजौरी में सुरक्षाबलों ने सेना की चौकी पर हमला करने की आतंकियों की साजिश को नाकाम कर दिया। वहीं, इस हमले में एक जवान के घायल होने की सूचना है। इस दौरान कुछ देर के लिए हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। साथ ही एक नागरिक के हताहत होने की सूचना मिली है हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सेना के कैंप को निशाना बनाया है। व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आतंकवादियों ने सुबह 3:10 बजे राजौरी के गुंडा में एक वीडीसी (VDC) के घर पर हमला किया। पास में मौजूद सेना की टुकड़ी ने जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी शुरू हो गई। ऑपरेशन जारी है।”

आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बताया गया है कि आतंकवादियों ने पहले राजौरी जिले में शौर्य चक्र से सम्मानित वीडीजी परषोतम के घर पर हमले की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के कारण उन्हें इलाके से भागने पर मजबूर होना पड़ा। बाद में उन्होंने सेना की चौकी को निशाना बनाया।

इसके बाद से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है। दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है। आतंकवादियों ने राजौरी के सुदूर गांव में स्थित सेना के कैंप को निशाना बनाते हुए जबरदस्त फायरिंग की। आतंकी हमले में सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर रूप से घायल हुए जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...