Print

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों की खुशी, बोले-मोदी जी से मिलकर सपना हुआ साकार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी पहुंचे, यहां से पीएम मोदी ने करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदेश के लोगों को दी। इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी सौंपी। घर की चाबी मिलने के बाद लाभार्थियों ने पीएम मोदी का आभार जताया है। लाभार्थियों ने कहा कि पीएम मोदी से मिलने का सपना पूरा हुआ।  

पीएम मोदी के हाथों से घर की चाबी मिलना किसी सपने के साकार होने जैसा लगता है

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत घर का सपना पूरा होने के बाद लाभार्थी सरस्वती कुमारी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पीएम मोदी से घर की चाबी मिलना किसी सपने के साकार होने जैसा लगता है। मंच पर पहुंचकर बहुत खुशी हुई, जब पीएम मोदी ने मेरे परिवार का हालचाल जाना तो मन खुश हो गया। यह हमारे लिए कभी न भूल पाने वाला पल है। उन्होंने बताया कि साल 2022 में इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। इस योजना के तहत जो सहायता राशि मिली, उससे पक्के मकान का सपना पूरा हो गया है। पीएम मोदी देशहित में अच्छा काम कर रहे हैं, वह गरीबों के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परिवार का हालचाल पूछने पर महिला भावविह्वल हो गईं

लाभार्थी लीलावती देवी ने बताया कि पीएम मोदी से मिलकर बहुत खुशी हो रही है। पीएम मोदी ने परिवार के बारे में पूछा कि पक्का मकान बन गया, सब अच्छे से रहते हैं। लाभार्थी ने कहा कि पीएम मोदी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि वह यूं ही देश और बिहार की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करते रहें।

पीएम मोदी जब भी बिहार आते हैं तो प्रदेश के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आते हैं

शफी आलम ने बताया कि बिहार के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि पीएम मोदी जब भी बिहार आते हैं तो ढेर सारी खुशियां लेकर आते हैं। आज उन्होंने मुझे पक्के मकान की खुशी दी है। मंच पर पीएम मोदी से मिलकर काफी अच्छा लगा। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। पीएम ने बिहार के लोगों के लिए करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात दी है। वह लगातार गरीबों के हित में कार्य कर रहे हैं।

पीएम मोदी की लाभकारी योजनाओं से गरीबों को काफी सुविधाएं मिल रही हैं

बबीता देवी ने बताया कि पीएम से मुलाकात कर बहुत खुशी हो रही है। पीएम मोदी ने हमारा हालचाल लिया। वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी लाभकारी योजनाओं से गरीबों को काफी सुविधाएं मिल रही हैं। राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास मिला है। बिहार के गरीबों को मुख्यधारा में लाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। पीएम से मिलकर काफी अच्छा लगा, वह काफी अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी योजनाओं से गरीबों को लाभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उन्हें 2024 में मिला है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

8 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

40 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...