26/07/24 | 10:56 pm | India's forex reserves | RBI

Print

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 670.86 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर

अर्थव्‍यस्‍था के र्मोचे पर देश के लिए अच्‍छी खबर है। लगातार तीसरे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त हफ्ते में चार अरब डॉलर उछलकर 670.86 अरब डॉलर के अबतक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने आज शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 19 जुलाई को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार चार अरब डॉलर बढ़कर 670.86 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर रहा है। इससे पहले 12 जुलाई को समाप्त हफ्ते में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 9.69 अरब डॉलर बढ़कर 666.85 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

आरबीआई के मुताबिक इस दौरान मुद्रा भंडार का अहम घटक मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.58 अरब डॉलर बढ़कर 588.05 अरब डॉलर हो गईं। आंकड़ों के अनुसार स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 1.33 अरब डॉलर बढ़कर 59.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 9.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.21 अरब डॉलर हो गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा इस दौरान 4.61 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रही।

RELATED ARTICLES

08/12/25 | 11:45 pm | BPCL Bio-Diesel Collaboration

भारतीय सेना की ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में बायो-डीजल शामिल, हरित लॉजिस्टिक्स की दिशा में बड़ा कदम

भारतीय सेना ने अपनी ईंधन आपूर्ति श्रृंखला में बायो-डीजल को शामिल कर लिया है। सेना का यह कदम स्वच...

08/12/25 | 10:54 pm | Bahrain Imports and Exports with India

भारत-बहरीन साझेदारी और मजबूत: समुद्री व्यापार बढ़ा, रक्षा सहयोग में नई गति

भारत और बहरीन के बीच राजनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग का संबंध काफी पुराना है। दोनों देशों के बीच...