19/07/24 | 8:46 pm | Foreign Exchange Reserves

Print

देश का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के रिकॉर्ड स्तर 666.85 अरब डॉलर पर

अर्थव्‍यवस्‍था के र्मोचे पर भारत के लिए अच्छी आई है। लगातार दूसरे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 जुलाई को समाप्त हफ्ते में 9.70 अरब डॉलर उछल कर सर्वकालिक रिकॉर्ड उच्चतम स्तर 666.85 अरब डॉलर पर पहुच गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 12 जुलाई को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.70 अरब डॉलर उछल कर रिकॉर्ड अबतक के उच्चतम स्तर 666.85 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले हफ्ते में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 5.16 अरब डॉलर बढ़ कर 657.15 अरब डॉलर रहा था।

आंकड़ों के मुताबिक मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां 8.36 अरब डॉलर बढ़ कर 585.47 अरब डॉलर हो गईं। इस दौरान स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 1.23 अरब डॉलर बढ़ कर 58.66 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आरबीआई के मुताबिक, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 7.6 करोड़ डॉलर बढ़ कर 18.11 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा 3.2 करोड़ डॉलर बढ़ कर 4.61 अरब डॉलर हो गई है। गौरतलब है कि विदेशी मुद्रा भंडार का इससे पहले का उच्चतम स्तर 655.82 अरब डॉलर रहा था, जो अबतक के रिकॉर्ड स्तर 666.85 अरब डॉलर पर पिछले हफ्ते पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

7 mins ago | Cyclone Ditawah

ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारत ने की मदद, श्रीलंका ने किया धन्यवाद

दितवाह तूफान की वजह से श्रीलंका में भारी तबाही और जानमाल नुकसान हुआ है। इस बीच भारत ने ऑपरेशन सा...

8 mins ago | CorporateEarnings

इक्विटी मार्केट का माहौल धीरे-धीरे हो रहा मजबूत: SBI म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट

भारतीय शेयर बाजार के लिए आउटलुक तेजी से सकारात्मक हो रहा है। इसकी वजह मजबूत जीडीपी ग्रोथ, आय में...