केंद्र सरकार का सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजने का फैसला सही : विवेक तन्खा

पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर बेनकाब करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा गठित की गई सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का पहला ग्रुप आज बुधवार को विदेश दौरे पर रवाना होगा। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजे जाने के केंद्र सरकार के निर्णय की तारीफ की।उन्होंने सुझाव दिया कि इस चर्चा में कश्मीरी पंडितों का मुद्दा भी शामिल होना चाहिए।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह एक अच्छा प्रयास है और सरकार दुनिया को जागरूक करना चाहती है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ क्यों हुआ। भारत किस तरह से आतंकवाद से ग्रसित है और हमने ऑपरेशन के जरिए सिर्फ आतंकियों को निशाना बनाया। ये प्रतिनिधिमंडल विदेश जाकर भारत का पक्ष रखेगा और मुझे लगता है कि इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “मेरा सवाल है कि कश्मीरी पंडितों को जिस तरीके से कश्मीर में आतंकित करके बाहर निकाला गया, इस पर चर्चा क्यों नहीं होती? यहां सिर्फ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बात होती है, मगर जब तक कश्मीरी पंडितों को उनके घर वापस नहीं भेजा जाएगा, तब तक वहां ऐसा ही होता रहेगा। एक बार जब कश्मीरी पंडितों को कश्मीर अपना लेगा तो इससे ये साफ हो जाएगा कि अब पाकिस्तान को किसी तरीके का कोई सपोर्ट सिस्टम हासिल नहीं है। जिस तरह से कश्मीरी हिंदुओं को वहां से निकाला गया है, उस पर बात होनी चाहिए।”

वहीं, राजनीतिक दलों द्वारा संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर विवेक तन्खा ने कहा कि यह बात सही है, क्योंकि अगर विशेष सत्र बुलाते हैं और भारतीय संसद को जानकारी देते तो उससे सबसे बड़ा संदेश दुनियाभर में जाता। संसद से बढ़िया कोई मैसेज कम्युनिकेट नहीं कर सकता है। (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

14 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...