रक्षा मंत्रालय ने HAL से 62,370 करोड़ रुपए का करार किया, भारतीय वायुसेना को मिलेगी 97 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने आज गुरुवार को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ 97 लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) Mk1A खरीदने के लिए 62,370 करोड़ रुपए का बड़ा करार किया। इसमें 68 सिंगल-सीटर फाइटर जेट और 29 ट्विन-सीटर एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इन विमानों की डिलीवरी वर्ष 2027-28 से शुरू होगी और यह प्रक्रिया छह साल में पूरी होगी।

मंत्रालय के मुताबिक, इन विमानों में 64% से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। जनवरी 2021 में हुए पिछले LCA Mk1A करार की तुलना में इस बार 67 अतिरिक्त उपकरण जोड़े गए हैं। इनमें आधुनिक UTTAM Active Electronically Scanned Array (AESA) रडार, स्वयम रक्षा कवच और कंट्रोल सरफेस एक्ट्यूएटर्स जैसी उन्नत स्वदेशी प्रणालियां शामिल हैं।

इस परियोजना से भारत की घरेलू एयरोस्पेस इंडस्ट्री को बड़ा फायदा होगा। लगभग 105 भारतीय कंपनियां इसके लिए पुर्जे तैयार करेंगी। अनुमान है कि उत्पादन प्रक्रिया के दौरान हर साल करीब 11,750 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार उत्पन्न होंगे। यह सौदा डिफेंस एक्विजिशन प्रोसीजर 2020 के ‘Buy (India-IDDM)’ कैटेगरी के तहत किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत करेगा और रक्षा उत्पादन में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देगा।

LCA Mk1A भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों द्वारा विकसित सबसे उन्नत लड़ाकू विमान है। इसके आने से भारतीय वायुसेना की ताकत और अधिक बढ़ेगी और देश की सुरक्षा क्षमताओं में गुणात्मक सुधार होगा।

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

2 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...