Print

गिरावट का सिलसिला टूटा, निफ्टी 140 अंक, सेंसेक्स 427 अंक चढ़कर हुआ बंद

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को लगातार चार सत्रों की गिरावट के क्रम को तोड़कर हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 426.86 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,818.13 और निफ्टी 140.55 अंक या 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,898.55 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में तेजी का नेतृत्व ऑटो और मेटल शेयरों ने किया। निफ्टी ऑटो 1.11 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी आईटी 0.81 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.51 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.98 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.75 प्रतिशत और निफ्टी इन्फ्रा 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 570.30 अंक या 0.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,578.05 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 137.90 अंक या 0.81 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,228.05 पर था।

सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एमएंडएम, ट्रेंट, एचसीएल टेक और एचयूएल गेनर्स थे। एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और बजाज फिनसर्व लूजर्स थे।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी ने शुरुआत में कमजोरी दिखाई, लेकिन बाद के कारोबार में मजबूत प्रदर्शन किया और 25,900 के करीब बंद होने में सफल रहा।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 25,750 से लेकर 25,730 का जोन एक अहम सपोर्ट है और अगर इंडेक्स इस स्तर के नीचे फिसलता है तो यह 25,730 तक भी जा सकता है। इसके लिए रुकावट का स्तर 25,950 से लेकर 26,000 है।

(इनपुट- एजेसी)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

2 hours ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...