द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देने दिल्ली पहुंचे नीदरलैंड के विदेश मंत्री, जयशंकर से होगी मुलाकात

नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने तथा उनमें विविधता लाने पर फोकस

भारत के विदेश मंत्रालय ने नीदरलैंड के विदेश मंत्री के भारत आगमन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “भारत में आपका स्वागत है। नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील आज नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली और मुंबई में आयोजित उनके कार्यक्रमों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने तथा उनमें विविधता लाने पर फोकस रहेगा।”

साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा

इस महीने की शुरुआत में भारत और नीदरलैंड के बीच नई दिल्ली में 13वीं विदेश कार्यालय परामर्श बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान सेमीकंडक्टर और एआई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ग्रीन हाइड्रोजन और शिपिंग, रक्षा एवं सुरक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों और नवाचार जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई। इसके अलावा जल, कृषि और स्वास्थ्य (डब्ल्यूएएच एजेंडा) को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के रूप में रेखांकित किया गया।

द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक आयाम

दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक आयाम देने के अपने इरादे को दोहराया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और नीदरलैंड ने उच्चतम राजनीतिक स्तर पर बढ़ती बातचीत और आदान-प्रदान का स्वागत किया है।

ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, नवाचार और जल संसाधन जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ ने 23 नवंबर 2025 को जोहान्सबर्ग में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि दोनों देशों के बीच ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, नवाचार और जल संसाधन जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी तेजी से बढ़ रही है।

व्यापार और निवेश को और मजबूत करने के लिए मिलकर करते रहेंगे काम

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “जोहान्सबर्ग में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ से मुलाकात हुई। हमारे दोनों देशों के बीच जल संसाधन, नवाचार, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी तेजी मजबूत हो रहा है । हम आने वाले समय में व्यापार और निवेश को और गहरा करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”

“नीदरलैंड” भारत में चौथे सबसे बड़े निवेशक

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से आपसी निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री शूफ ने लिखा, “नीदरलैंड और भारत व्यापार, सुरक्षा और नवाचार के क्षेत्रों में मिलकर काम करते हैं। हम भारत में चौथे सबसे बड़े निवेशक हैं। यही वजह है कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण अफ्रीका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संक्षिप्त मुलाकात करना अच्छा लगा।”

तेजी से बदलती दुनिया में एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना बेहद जरूरी

उन्होंने आगे लिखा, “हमने रणनीतिक साझेदारी के जरिए आपसी निवेश बढ़ाने की संभावनाओं और अगले वर्ष नई दिल्ली में होने वाले भारत-एआई इम्पैक्ट समिट में मेरी भागीदारी पर चर्चा की। नीदरलैंड और भारत लंबे समय तक मिलकर काम करते रहेंगे। तेजी से बदलती दुनिया में एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना बेहद जरूरी है।” (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

21 mins ago | Anita Anand

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की भारत यात्रा: रिश्ते फिर नई ऊंचाई पर, व्यापार और सुरक्षा पर फोकस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत और कनाडा के रिश्ते फिर से नई ऊंचाई छूने लगे हैं। कनाडा की विदेश म...

14/10/26 | 8:01 pm | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...

14/10/26 | 5:12 pm

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद से की मुलाकात, दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ा रहे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को नई दिल्ली में अपनी कनाडाई समकक्ष अनीता आनंद के साथ बैठक की।...