आज संसद में पेश होगा अर्थव्यवस्था का लेखा-जोखा, दोनों सदनों में रखा जाएगा आर्थिक सर्वेक्षण

देश की अर्थव्यवस्था का लेखा-जोखा आज गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा। आज सुबह संसद के दोनों सदनों के पटल पर आर्थिक सर्वेत्रण (इकोनॉमिक सर्वे) रखा जाएगा। बजट सप्ताह में बजट पेश होने के पहले पूरे देश की निगाहें इकोनॉमिक सर्वे 2026 पर टिकी हुई हैं।

क्या होता है आर्थिक सर्वेक्षण ?

इकोनॉमिक्स सर्वे पहली फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट की रूपरेखा का संकेत देता है। इसमें मुद्रास्फीति, विकास दर और विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों का विस्तार पूर्वक विश्लेषण होता है।

1 फरवरी को वित्तमंत्री बजट करेंगी पेश

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के साथ ही बुधवार से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। बजट सत्र के पहले चरण में आज इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाएगा। इसके बाद रविवार (एक फरवरी) को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार अपना लगातार नौवां बजट पेश कर एक नया रिकॉर्ड बनाएंगी। संसद का बजट सत्र दो चरणों में दो अप्रैल तक चलेगा।

इकोनॉमिक सर्वे सरकार की नीतियों का संकेतक

इकोनॉमिक सर्वे को आमतौर पर सरकार की नीतियों का संकेतक माना जाता है। ये एक ऐसे महत्वपूर्ण रेफरेंस प्वाइंट का काम करता है, जो सरकार की प्राथमिकताओं और पॉलिसी अप्रोच का संकेत देता है। इकोनॉमिक सर्वे को तैयार करने का काम वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग का इकोनॉमिक डिविजन करता है। संसद में मुख्य आर्थिक सलाहकार द्वारा पेश किया जाने वाला इकोनॉमिक सर्वे देश की अर्थव्यवस्था के लिहाज से फाइनेंशियल इंडिकेटर्स (वित्तीय संकेतकों), मैक्रोइकोनॉमिक सिचुएशन और अर्थव्यवस्था के भविष्य के आकलन का गंभीरता पूर्वक विश्लेषण करता है।

बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता है इकोनॉमिक सर्वे

आमतौर पर इकोनॉमिक सर्वे हर साल बजट से एक दिन पहले संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाता है, लेकिन इस बार इकोनॉमिक सर्वे को बजट से तीन दिन पहले पेश किया जा रहा है। इकोनॉमिक सर्वे का अध्ययन करने या इसे अच्छी तरह से समझने के इच्छुक लोग बजट वेबसाइट Indiabudget.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। संसद में इकोनॉमिक सर्वे पेश होने के कुछ देर बाद ही इस वेबसाइट पर इकोनॉमिक सर्वे का लिंक एक्टिव हो जाता है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

17 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...

52 mins ago

डिजिटल भुगतान में भारत की रफ्तार तेज, यूपीआई लेनदेन में 25% की बढ़ोतरी

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से होने वाले डिजिटल लेनदेन में लगातार मजबूत वृद्ध...

1 hour ago | clean cooking fuel India LPG

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर पीएम मोदी का संदेश, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया...