भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने रविवार को कहा कि भारत मध्य पूर्व में तनाव के आर्थिक प्रभाव को प्रबंधित करने के लिए तेज और संतुलित कदम उठा रहा है और आर्थिक स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित रखने के लिए सरकार और उद्योग दोनों साथ मिलकर काम कर रहे हैं। सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि भारत ने इस चुनौतीपूर्ण दौर में मजबूत स्थिति से प्रवेश किया है।

उन्होंने कहा कि वर्षों के आर्थिक सुधारों और आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत सरकार द्वारा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने से देश की बाहरी झटकों से निपटने की क्षमता में सुधार हुआ है। बनर्जी ने कहा, “सरकार ने संकट के प्रभाव को कम करने के लिए कच्चे तेल के स्रोतों में विविधता लाना, एलपीजी उत्पादन को अधिकतम करना, निर्यात को समर्थन देना और मुद्रा स्थिरता सुनिश्चित करना जैसे कई निर्णायक कदम उठाए हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि यह स्थिति भारत के लिए सतत और आत्मनिर्भर ऊर्जा प्रणालियों की ओर अपने ट्रांजिशन को गति देने की आवश्यकता को दिखाती है। बनर्जी ने कहा, “नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, जैव ईंधन और ऊर्जा दक्षता में निवेश न केवल जलवायु लक्ष्य हैं, बल्कि अस्थिर वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर निर्भरता कम करने की महत्वपूर्ण रणनीतियां भी हैं।”

साथ ही, भारतीय उद्योग ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाकर, आपूर्ति श्रृंखला की दक्षता में सुधार करके और रोजगार के अवसरों को बचाने के लिए कदम उठाकर सक्रिय रूप से स्थिति के अनुकूल ढल रहा है। सीआईआई ने कहा कि वह आपूर्ति श्रृंखला जोखिमों की निगरानी करने, कमी को दूर करने और वास्तविक समय पर प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए सरकार और विभिन्न क्षेत्रों के साथ मिलकर काम कर रही है। सीआईआई ने कहा कि स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन भारत के पास प्रभावी ढंग से जवाब देने और अपने आर्थिक हितों की रक्षा करने की क्षमता है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

11 hours ago | MSME

भारतीय उद्योग परिसंघ ने निर्यातकों, MSME से भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के तहत अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने घरेलू निर्यातकों, विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (Micro, Small,...

20/10/26 | 3:06 pm | FTA

भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने खुशी जाह‍िर करते हुए कहा कि तय समय के अनुसार 20 अ...

20/10/26 | 10:35 am | एफटीए

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए लागू: किसानों की सुरक्षा के साथ एमएसएमई को वैश्विक बाजारों तक बड़ी पहुंच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है। यह समझौता भारत...