विकसित भारत यंग लीडर्स डाॅयलाग क्विज की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

युवा मामलों और खेल मंत्रालय ने विकसित भारत यंग लीडर्स डाॅयलाग क्विज 2026 में भाग लेने की अंतिम तिथि को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। देशभर के युवाओं की जबरदस्त रुचि के चलते यह कदम उठाया गया है। अब तक 20 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने इस ऑनलाइन क्विज में हिस्सा लिया है। VBYLD Quiz 2026, जो MY Bharat पोर्टल और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है, विकसित भारत 2047 के लिए विचार और सुझाव जुटाने वाली बड़ी युवा संवाद प्रक्रिया का प्रारंभिक चरण है। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि शीर्ष 10,000 स्कोर करने वालों को MY Bharat मर्चेंडाइज के साथ अगले चरण में भाग लेने का मौका मिलेगा।

क्विज की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इसे देशभर के पांच लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से जोड़ा गया है। ग्राम स्तर के उद्यमी (VLEs) ग्रामीण युवाओं को इन केंद्रों पर पंजीकरण और क्विज लेने में मदद कर रहे हैं, जिससे दूरदराज के इलाकों से भी भागीदारी संभव हो रही है। इसके अलावा, एंड्रॉइड और iOS प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध MY Bharat मोबाइल एप्लिकेशन से केवल एक क्लिक में क्विज में भाग लिया जा सकता है।

क्विज से चुने गए प्रतिभागी जनवरी अगले साल नई दिल्ली में आयोजित VBYLD 2026 में अपने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सांस्कृतिक और नवाचार प्रदर्शन, शिक्षा, जलवायु, डिजिटल समावेशन और प्रशासन से जुड़े समाधान-आधारित चैलेंज, तथा सामाजिक समस्याओं के तकनीकी समाधान के लिए हैकथॉन जैसे कई प्रतियोगी ट्रैक होंगे। एक प्रमुख ट्रैक में डिजाइन थिंकिंग के माध्यम से विकासात्मक चुनौतियों का समाधान करने के प्रयास शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में विदेश से भी 100 युवा शामिल होंगे, जिनमें लगभग 80 प्रतिभागी विदेश मंत्रालय के Know India Programme (भारत को जानों) से और 20 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल BIMSTEC देशों से होंगे। डायस्पोरा युवाओं की भागीदारी भारत के वैश्विक सहयोग और युवाओं को देश की विकास यात्रा से जोड़ने के प्रयासों को दर्शाती है। मंत्रालय ने सभी योग्य युवाओं से आग्रह किया है कि वे MY Bharat पोर्टल पर समय रहते पंजीकरण कर Viksit Bharat 2047 के लक्ष्य में योगदान दें।-(PIB)

RELATED ARTICLES

40 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...