रेलवे ने आज से यात्री रेल सेवा के मूल किराये में वृद्धि की लागू 

रेल मंत्रालय ने यात्री रेल सेवा किरायों में आज से बदलाव लागू किया है। गैर-एसी मेल और एक्सप्रेस रेलगाड़ी के किरायों में मामूली बढ़ोतरी की गई है। 

इनका किराया 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी श्रेणी में 2 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। द्वितीय श्रेणी में 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए किराये में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
 
आज से पहले बुक किए गए टिकटों पर किराया वृद्धि लागू नहीं

मंत्रालय ने बताया कि उपनगरीय एकल यात्रा किराए और मासिक सीजन टिकटों में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। आज से पहले बुक किए गए टिकटों पर किराया वृद्धि लागू नहीं होगी। 

आरक्षण शुल्‍क, सुपरफास्‍ट प्रभार और अन्‍य शुल्‍कों में भी बदलाव नहीं होगा। किराये में बदलाव राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदेभारत और तेजस जैसी विशेष रेल सेवाओं पर भी लागू होगा।

इस कदम का उद्देश्य

रेल मंत्रालय ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य रेल किराए को युक्तिसंगत बनाना और यात्री सेवाओं के लिए वित्‍त पोषण बढ़ाना है। 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...