पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन, दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का आज (सोमवार ) दिल्ली के लोदी रोड के लोधी दाह संस्कार केंद्र में अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर सहित विभिन्न नेताओं, परिजनों और शुभचिंतकों ने भाग लिया। नटवर सिंह का निधन 10 अगस्त को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि नटवर सिंह ने नेता के तौर पर जिस तरह से देश के हित में काम किए, वह इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। वह एक निर्भीक और साहसी व्यक्ति थे।

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं और राजनीति में अपने लिए एक जगह बनाई। सभी ने उन पर भरोसा किया। उन्होंने जीवन भर देश की सेवा की।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिवंगत नटवर सिंह की पत्नी को पत्र लिखकर उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने विविध रुचियों वाला एक पूर्ण जीवन जिया। वह कई क्षेत्रों में सक्रिय रहे और अपने पेशेवर जीवन में राष्ट्रीय मामलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कई दोस्त उन्हें याद करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

3 mins ago | Delhi NCR heatwave relief cloudy weather update

एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, आसमान पर छाए काले बादल, हल्की बूंदाबांदी से मिली लोगों को राहत

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली और लो...

11 mins ago | Ceasefire

इजरायल-लेबनान के बीच युद्ध विराम का भारत ने किया स्वागत

भारत ने इजरायल और लेबनान के बीच 10 दिन के युद्ध विराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि शांत...