भारत में राष्ट्रीय जलमार्गों की संख्या 5 से बढ़कर 111 हुई : केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

केंद्रीय पोत, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज सोमवार को कहा कि भारत में राष्ट्रीय जलमार्गों की संख्या अब बढ़कर 111 हो गई है, जो पहले केवल 5 थी। उन्होंने यह जानकारी बिहार की राजधानी पटना में जल मार्ग विकास परियोजना के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में दी। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने बताया कि इन 111 जलमार्गों में से 29 जलमार्ग वर्तमान में पूरी तरह चालू हैं और इनसे कई राज्यों को फायदा हो रहा है। यह किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों की आजीविका को बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में जलमार्ग क्षेत्र में जबरदस्त परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी निर्णयों के कारण हम 5 से बढ़कर 111 राष्ट्रीय जलमार्ग तक पहुंच पाए हैं, जिनमें से 29 अब चालू हैं।” पटना को जलमार्ग केंद्र के रूप में विकसित करने पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की अपील पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इसमें विशेष रूप से इलेक्ट्रिक फेरी, जल मेट्रो और पोत मरम्मत केंद्र जैसे कार्य शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार के प्रतिनिधियों की एक संयुक्त टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जो पटना को जलमार्ग हब बनाने के लिए जरूरी योजनाएं तैयार करेगी। इससे किसानों, छात्रों और छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि गंगा नदी के 500 किलोमीटर लंबे हिस्से में आधुनिक टर्मिनल और आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी। इससे बिहार में नदी पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश में प्रदर्शित किया जा सकेगा।-(ANI)

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:28 pm | इन्फोसिस

AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्...

08/10/26 | 9:38 am | Akshay

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

भारतीय सिनेमा के लिए आज एक बहुत दुखद दिन है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को अपने आवास ...