रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर संसदीय समीक्षा: DPSUs की आधुनिकीकरण पर आज बैठक

रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति आज बुधवार को डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (DPSUs) की आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण की समीक्षा करेगी। बैठक दोपहर 3 बजे संसद भवन एनेक्सी में होने वाली है। समिति की अध्यक्षता भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह कर रहे हैं। बैठक में रक्षा मंत्रालय और DPSUs के वरिष्ठ प्रतिनिधि ‘डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (DPSUs) – पुराने DPSUs की आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण की समीक्षा’ विषय पर विस्तृत जानकारी देंगे।

हालिया संसदीय गतिविधियां

यह बैठक रक्षा क्षेत्र में सुधार और स्वदेशी क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे पहले 24 जून को समिति ने ‘देश की रक्षा सुनिश्चित करने में भारतीय सेना की भूमिका’ पर चर्चा की थी। उस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और सेना प्रमुख के तौर पर नामित लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। अधिकारियों ने समिति को सीमा सुरक्षा, आधुनिक प्रौद्योगिकी अपनाने और इनोवेशन से संबंधित कदमों की जानकारी दी थी।

वित्तीय क्षेत्र में भी संसदीय समीक्षा

रक्षा समिति की बैठक से दो दिन पहले 2 जुलाई को वित्त मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) यानी डिजिटल रुपया की प्रगति की समीक्षा की थी। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समिति ने वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (VDAs) के रेगुलेटरी, ऑपरेशनल, टैक्स और सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर भी विस्तृत चर्चा की। यह बैठक भारत में डिजिटल वित्तीय इनोवेशन को बढ़ावा देने और मौद्रिक स्थिरता बनाए रखने के संदर्भ में महत्वपूर्ण थी। ये संसदीय समीक्षाएं रक्षा और वित्तीय क्षेत्र दोनों में सुधार एवं आधुनिकीकरण पर सरकार की गंभीरता को दर्शाती हैं। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

34 seconds ago

जीएसटी कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल, अक्टूबर में 22.9% बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

देश की आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के बीच अक्टूबर 2026 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में श...

37 mins ago | Bhagavad Gita and Mahabharata Wisdom

बुद्धिमानों के वचनों पर चिंतन कर कर्म करने से मिलती है दीर्घकालिक सफलता : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया पर एक सुभाषित शेयर किया गया है, जिसमें ...