प्रधानमंत्री ने मां कालरात्रि का किया स्मरण, देशवासियों के लिए मांगा साहस और सफलता का आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां कालरात्रि से आशीर्वाद मांगा और कामना की कि उनकी कृपा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को साहस, संकल्प और सफलता से समृद्ध करे। उन्होंने कहा कि देवी की आराधना से भक्तों में नया आत्मविश्वास पैदा होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

संस्कृत श्लोक साझा कर जताई श्रद्धा

प्रधानमंत्री ने मां कालरात्रि की स्तुति में एक संस्कृत श्लोक भी साझा किया, जिसमें देवी के स्वरूप और उनकी शक्ति का वर्णन किया गया है-

“वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा। वर्धन्मूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥”

भक्तों में आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवी की पूजा से भक्तों में नया आत्मविश्वास आता है और वे ऊर्जा के एक नए अहसास से भर जाते हैं। यह शक्ति जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करती है।

सोशल मीडिया पोस्ट में व्यक्त की भावनाएं

एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा, “मां कालरात्रि को नमन! उनके आशीष से सबका जीवन साहस, संकल्प और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।” (इनपुट: पीआईबी)

RELATED ARTICLES

21 mins ago | BRICS Summit

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज शनिवार को नई दिल्...

37 mins ago | 18th BRICS Summit

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन पहुंचे दिल्ली

वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को ...