Print

आईटी और बैंकिंग शेयरों की मजबूती से शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 187 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 187.64 अंक या 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,570.35 और निफ्टी 28.75 अंक या 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,694.35 पर था।

आईटी और बैंकिंग शेयरों ने बाजार की तेजी का नेतृत्व किया। निफ्टी बैंक 515 अंक या 0.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,095.15 पर था। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1,263.95 अंक या 3.34 प्रतिशत बढ़कर 39,086.65 पर था।

इसके अलावा, सर्विसेज, रियल्टी, ऑयल एंड गैस, फाइनेंशियल सर्विसेज और कमोडिटी इंडेक्स में तेजी थी। दूसरी तरफ फार्मा, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एनर्जी, कंजप्शन और मेटल लाल निशान में थे।

मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 97.30 अंक या 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,867.80 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 48.55 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,362.30 पर था।

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, एमएंडएम, एचयूएल और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे। इटरनल, एशियन पेंट्स, बीईएल, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, आईटीसी, ट्रेंट, एनटीपीसी, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक लूजर्स थे।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स के प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इन्फोसिस और टेक महिंद्रा में तेजी के कारण आईटी शेयरों में तेजी देखी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए 25,600 से 25,550 का इलाका एक मजबूत सपोर्ट जोन है। अगर इंडेक्स इस स्तर के नीचे फिसलता है, तो यह 25,400 तक जा सकता है। तेजी की स्थिति में 25,850-25,900 का स्तर एक मजबूत रुकावट जोन है।

(इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...