Print

शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 120 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 120.21 अंक या 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,559.65 और निफ्टी 41.55 अंक या 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,818.55 पर था।

बाजार पर दबाव बनाने का दाम रियल्टी शेयरों ने किया। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.49 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.47 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.44 प्रतिशत और निफ्टी कंजप्शन 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ निफ्टी पीएसयू बैंक 1.29 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.29 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 0.25 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक बिकवाली हुई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 321.95 अंक या 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,388.85 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 126.60 अंक या 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,138.55 पर था।

सेंसेक्स पैक में एसबीआई, इन्फोसिस, सनफार्मा, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, टीसीएस, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक गेनर्स थे। ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, बीईएल, टाइटन, एशियन पेंट्स और कोटक महिंद्रा बैंक लूजर्स थे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक दे ने कहा कि निफ्टी में गिरावट का दौर जारी है और इंडेक्स एक और सत्र 21 ईएमए से नीचे रहा है, जो दिखाता है कि बाजार में दबाव बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि अगर इंडेक्स 25,700 से नीचे जाता है तो यह 25,500 से लेकर 25,400 तक जा सकता है। वहीं, तेजी की स्थिति में यह 25,950 से लेकर 26,000 के स्तर तक जा सकता है।

 (इनपुट- एजेंसी)

 

RELATED ARTICLES

19 mins ago

Jammu & Kashmir: गुलमर्ग और मनाली में हुई ताजा बर्फबारी, पर्यटकों में खुशी की लहर

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थलों गुलमर्ग और मनाली के आसपास हुई ताजा बर्फबा...

41 mins ago | उत्तराखंड

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, इस साल 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8:30 बजे पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शीत...