सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार हरे निशान में खुला

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:26 बजे सेंसेक्स 155.81 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 80,893.32 पर और निफ्टी 60 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 24,602.80 पर था। 

शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखने को मिली

शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 309.30 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 57,826.40 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 88.40 अंक या 0.49 प्रतिशत बढ़कर 18,210.75 पर बंद हुआ।

टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में भारती एयरटेल, इटरनल (जोमैटो), टाटा मोटर्स, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, एचयूएल और इंफोसिस टॉप गेनर्स थे। टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे।

तेजी की स्थिति में 24,800, 24,900 और 25,000 एक रुकावट का स्तर होगा

चॉइस ब्रोकिंग के इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट मंदार भोजने ने कहा, “शुरुआती सपाट शुरुआत के बाद निफ्टी को 24,500 पर सपोर्ट मिल सकता है, उसके बाद 24,400 और 24,300 अहम स्तर होंगे। । तेजी की स्थिति में 24,800, 24,900 और 25,000 एक रुकावट का स्तर होगा।”

अधिकांश एशियाई शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे

सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, मीडिया और इन्फ्रा हरे निशान में थे, जबकि पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी लाल निशान में थे। अधिकांश एशियाई शेयर बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सियोल और जकार्ता सबसे ज्यादा बढ़ने वाले बाजार थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार हरे निशान में बंद हुए।

घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार 11वें सत्र के लिए शुद्ध खरीदार बने रहे

संस्थागत मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 3 जून को लगातार तीसरे सत्र के लिए अपनी बिकवाली जारी रखी और 2,853.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लगातार 11वें सत्र के लिए शुद्ध खरीदार बने रहे, जिन्होंने शेयरों में 5,907.97 करोड़ रुपए का निवेश किया।

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ था

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 636 .24 अंक या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,737.51 और निफ्टी 174.10 अंक या 0.70 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,542.50 पर था।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...