सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में मामूली गिरावट, बैंकिंग और मेटल शेयरों में दिखी मजबूती

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 150.68 अंक या 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 84,628.16 और निफ्टी 29.85 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,936.20 पर था।

बाजार में हल्की गिरावट रही, लेकिन बैंकिंग और मेटल शेयरों में मजबूती खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी पीएसयू बैंक 1.21 प्रतिशत और निफ्टी बैंक 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए। इसके साथ निफ्टी मेटल 1.23 प्रतिशत, निफ्टी इन्फ्रा 0.15 प्रतिशत और निफ्टी कमोडिटीज 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ।

हालांकि, निफ्टी ऑटो 0.42 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.74 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.27 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 0.57 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 1.05 प्रतिशत और निफ्टी एनर्जी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ।

निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में भी मिलाजुला कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 14 अंक की मामूली गिरावट के साथ 59,765.35 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 4 अंक की मामूली तेजी के साथ 18,407.60 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एलएंडटी, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल, इटरनल (जोमैटो) और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स थे। ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, पावर ग्रिड, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

9 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

40 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...