Print

शेयर बाजार की नजरें फेड नीति, तेल की कीमत और इजरायल-ईरान संकट पर

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। इजरायल-ईरान संघर्ष, कच्चे तेल की कीमत, अमेरिकी फेड पॉलिसी और थोक महंगाई के आंकड़ों से बाजार की चाल प्रभावित होगी। इजरायल-ईरान संघर्ष पूरे विश्व के शेयर बाजारों के लिए अगले हफ्ते अहम फैक्टर होने वाला है। हाल के दिनों में मध्य-पूर्व में संघर्ष का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला था। 

ब्याज दरों की समीक्षा के लिए अमेरिकी फेड की बैठक 17 जून से लेकर 18 जून तक चलेगी

ब्याज दरों की समीक्षा के लिए अमेरिकी फेड की बैठक 17 जून से लेकर 18 जून तक चलेगी। ऐसे में अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों की निगाहें इस इवेंट पर रहेंगी। इसके अलावा घरेलू स्तर पर 16 जून को मई के थोक महंगाई और ट्रेड बैलेंस डेटा से जुड़े डेटा जारी किए जाएंगे। बाजार इन डेटा पर प्रतिक्रिया दे सकता है। 

वैश्विक कारणों के चलते बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली

वैश्विक कारणों के चलते बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। इस दौरान निफ्टी और सेंसेक्स एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ क्रमश: 24,718 और 81,118 पर बंद हुए। बाजार में गिरावट का नेतृत्व एफएमसीजी, रियल्टी, पीएसयू बैंक और कंजम्पशन इंडेक्स ने किया। इन सभी इंडेक्स में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई। वहीं, फार्मा, आईटी और मीडिया में तेजी रही। 

बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध विक्रेता रहे और 1,246 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की

बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध विक्रेता रहे और 1,246 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशक शुद्ध खरीदार रहे और 18,637 करोड़ रुपए की कैश कैशमेंट में इक्विटी खरीदी। बजाज ब्रोकिंग का कहना है कि निफ्टी 24,400-25,200 की सीमा में पिछले 1 महीने से जारी कंसोलिडेशन को अगले हफ्ते में जारी रख सकता है। भू-राजनीतिक तनाव के और बढ़ने के कारण अगर इंडेक्स इस बैंड के निचले स्तरों को तोड़ता है तो 24,000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। आगे कहा गया कि 25,000 के उच्च स्तर पर एक रुकावट बनी हुई है। अगर यह इस स्तर को तोड़ता है तो हाल में हुई गिरावट पर विराम लग सकता है।  (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...