स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और तेजी लाएगा ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’

देश के डिजिटल हेल्थ सेक्टर में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ का आज अनावरण किया गया। यह पोर्टल बिखरी हुई स्वास्थ्य प्रणालियों को एकीकृत कर भारत की डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

यह पोर्टल एक वन-स्टॉप एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा, जहां अलग-अलग प्रोग्राम सिस्टम्स को API के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इससे न केवल इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ेगी, बल्कि प्रशासनिक बोझ भी काफी हद तक कम होगा।

इस पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत है कि यह डुप्लिकेट डेटा एंट्री को खत्म करेगा और रिपोर्टिंग प्रक्रिया को आसान बनाएगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को तेज और सटीक निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ को ABDM (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) के अनुरूप विकसित किया गया है, जिससे ABHA आईडी के जरिए सुरक्षित स्वास्थ्य डेटा का आदान-प्रदान संभव हो सकेगा। यह एक मजबूत और इंटरऑपरेबल डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम है।

सरकार के अनुसार, इस पहल से इंफ्रास्ट्रक्चर पर 20 से 30 प्रतिशत तक भार कम होने और डेटा एंट्री तथा मानव संसाधन में 20 से 40 प्रतिशत तक कमी आने का अनुमान है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ देश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और पहुंच को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा और डिजिटल इंडिया के विज़न को मजबूती देगा।