अमेरिका ने भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ हटाया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आने वाले सामान पर लगाया गया 25 प्रतिशत शुल्क हटा दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका के साथ सुरक्षा व आर्थिक रिश्ते मजबूत करने का वादा किया है, इसलिए यह फैसला लिया गया।

ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिससे अगस्त 2025 में लगाया गया अतिरिक्त शुल्क खत्म हो गया। यह शुल्क रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़ी राष्ट्रीय आपात स्थिति के तहत लगाया गया था।

आदेश में ट्रंप ने कहा कि भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और आर्थिक मामलों में अमेरिका के साथ पर्याप्त तालमेल बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। इसी आधार पर शुल्क हटाने का निर्णय किया गया।

उन्होंने बताया कि भारत ने सीधे या परोक्ष रूप से रूस से तेल आयात न करने की प्रतिबद्धता जताई है। ऑर्डर में यह भी कहा गया है कि भारत ने कहा है कि वह अमेरिकी एनर्जी प्रोडक्ट खरीदेगा और अगले 10 सालों में रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए वाशिंगटन के साथ एक फ्रेमवर्क पर सहमत हुआ है।

इन कदमों को देखते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत के सामान पर लगाया गया 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क समाप्त कर दिया गया है। इस आदेश के तहत अमेरिका की टैरिफ सूची में शामिल कुछ विशेष श्रेणियां भी खत्म कर दी गई हैं। पहले वसूले गए शुल्क की वापसी मौजूदा सीमा शुल्क प्रक्रियाओं के अनुसार की जाएगी। (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...