14/01/25 | 9:31 pm | Mahakumbh 2025 | Pakistan

Print

दुनियाभर में महाकुंभ को लेकर हो रही है खूब चर्चा, शीर्ष पर पाकिस्तान

महाकुंभ अब केवल भारतीय आयोजन नहीं रहा बल्कि यह एक वैश्विक पर्व बन चुका है। प्रयागराज में सोमवार को महाकुंभ का भव्य शुभारंभ हुआ जिसमें देश-विदेश के श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। ब्राजील, जर्मनी, जापान, इंग्लैंड, अमेरिका और स्पेन जैसे देशों के लोग प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यह आयोजन भारत की सनातन संस्कृति और अध्यात्म का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता प्रभाव दिखा रहा है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पाकिस्तान और कई इस्लामिक देशों में महाकुंभ को लेकर गहरी रुचि दिखाई गई है। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, महाकुंभ को सर्च करने वाले देशों में पाकिस्तान शीर्ष पर है। वहां के लोग इस भव्य आयोजन और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। पाकिस्तान के बाद कतर, यूएई और बहरीन जैसे इस्लामिक देशों में भी महाकुंभ को लेकर दिलचस्पी देखी जा रही है।

नेपाल, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, ब्रिटेन, थाईलैंड और अमेरिका जैसे देशों के लोग भी महाकुंभ से जुड़ी जानकारियां खोज रहे हैं। यह आयोजन न केवल सनातन संस्कृति को फैलाने का काम कर रहा है बल्कि वैश्विक स्तर पर भारतीय परंपराओं को नई पहचान दिला रहा है।

महाकुंभ के दूसरे दिन, मकर संक्रांति के अवसर पर संगम तट पर 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी और कहा कि प्रथम अमृत स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं और संतों ने संगम में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

विदेशों से बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या और महाकुंभ को लेकर अंतरराष्ट्रीय रुचि यह साबित करती है कि भारतीय संस्कृति और अध्यात्म का प्रभाव दुनिया भर में तेजी से फैल रहा है। यह आयोजन न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव भी है।-(IANS)

RELATED ARTICLES

36 mins ago | Constitution Fortnight

ओम बिरला ने जनप्रतिनिधियों से किया असहमति का सम्मान करने का आह्वान, बोले- संविधान भारत की आत्मा और नैतिक मार्गदर्शक

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरियाणा के पंचकूला में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में जन...

2 hours ago | clean energy investment

भारत में क्लीन एनर्जी सेक्टर में 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश अवसर बनेंगे : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'भारत रिन्यूएबल एनर्...