पीएम मोदी के अहमदाबाद दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह, 5400 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे की शुरुआत आज सोमवार देर शाम से करेंगे। इस दौरान वे 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। दौरे की शुरुआत अहमदाबाद में तीन किलोमीटर लंबे रोड शो से होगी, जो नरोदा से निकोल तक निकाला जाएगा। वहीं पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर स्थानीय लोगों, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। खासतौर पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी निकोल के कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रही हैं, जहां प्रधानमंत्री मोदी परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

महिलाओं का उत्साह इसलिए भी खास है क्योंकि वे अपने साथ ‘सिंदूर’ की डिब्बियां लेकर पहुंच रही हैं। यह उनके प्रधानमंत्री के प्रति अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक माना जा रहा है। खासकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद, जिसमें भारतीय सेनाओं ने सीमा पार आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त किया था, महिलाएं मोदी के निर्णायक नेतृत्व को सुरक्षा और संरक्षण का प्रतीक मान रही हैं। नवविवाहित महिलाओं के लिए कार्यक्रम स्थल पर खास इंतजाम किए गए हैं। उन्हें प्रतीकात्मक रूप से सिंदूर की डिब्बियां दी जा रही हैं, जिससे यह संदेश दिया जा रहा है कि प्रधानमंत्री का नेतृत्व महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी है।

स्थानीय निवासी हेली शास्त्री ने कहा, “आम लोग प्रधानमंत्री के अहमदाबाद दौरे को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हैं। माहौल किसी त्योहार से कम नहीं है और शहर को भव्य स्वागत के लिए सजाया गया है।” वहीं कैलाश बेन ने कहा, “प्रधानमंत्री पहली बार माताओं और बहनों के सिंदूर की रक्षा करने वाले नेता बने हैं। मैं यहां सिंदूर की डिब्बी लेकर आई हूं। सभी बहनें इस सिंदूर को लगाकर रैली में प्रवेश कर रही हैं और बेहद उत्साहित हैं।” गुजरात सरकार के प्रवक्ता ऋषिकेश पटेल के मुताबिक, रोड शो मार्ग और निकोल कार्यक्रम स्थल पर करीब एक लाख लोगों के जुटने की संभावना है। यहां प्रधानमंत्री मोदी विकास परियोजनाओं की एक बड़ी श्रृंखला की शुरुआत करेंगे।-(IANS)

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:28 pm | इन्फोसिस

AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्...

08/10/26 | 9:38 am | Akshay

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

भारतीय सिनेमा के लिए आज एक बहुत दुखद दिन है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को अपने आवास ...