Print

हरियाणा-पंजाब में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा और पंजाब में रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका जताई जा रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज दोपहर तक कई इलाकों में आंधी, बिजली गिरने और अलग-अलग तीव्रता की बारिश का अनुमान लगाया है। हरियाणा के करनाल, इन्द्री, थानेसर, निलोखेड़ी, रादौर, बराड़ा, जगाधरी और छछरौली में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने का हाई अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा के गरौंडा, असंध, कैथल, नारायणगढ़, पंचकूला, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, चंडीगढ़ और कालका इलाकों में तेज बारिश का अनुमान है। हादुरगढ़, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद और कैथल जैसे इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पंजाब में भी कई जिलों में बारिश का अनुमान है। पटियाला, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, बसी पठाना, चंडीगढ़, खरड़, रूपनगर, बलाचौर और आनंदपुर साहिब में तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं संगरूर, मलेरकोटला, नाभा, खन्ना, लुधियाना ईस्ट, समराला, नवांशहर, गरहशंकर, नंगल, अमृतसर, बटाला, अजनाला, गुरदासपुर, पठानकोट और धारकलां में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया हैं।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई गंभीर चेतावनी नहीं है, लेकिन अचानक मौसम बदलने पर सतर्क रहना जरूरी है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। प्रशासन ने यात्रियों और आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और बिजली गिरने की स्थिति में पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है।-(ANI)