मेरे खिलाफ कोई साजिश नहीं हुई, पीएम मोदी ने हम पर जो भरोसा जताया वो बहुत बड़ी बात : जीतन राम मांझी

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने मोदी सरकार से अलग होने की अफवाहों पर विराम लगा दिया। बुधवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में स्पष्ट कर दिया कि उनके खिलाफ किसी तरह की साजिश नहीं हो रही है।

हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर है पूरा भरोसा

उन्होंने कहा, ” अगर मेरे खिलाफ कोई साजिश करेगा भी तो हम उसके नतीजे भुगतने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हम पर जो भरोसा जताया है, वो बहुत बड़ी बात है। जब एक व्यक्ति जो पहली बार चुनाव जीत कर आता है, उसे एमएसएमई जैसा महत्वपूर्ण विभाग सौंपा जाता है, तो ये एक बड़ी जिम्मेदारी है। हमें नरेंद्र मोदी जी पर पूरा भरोसा है, और हम उनके साथ हैं।”

बिहार विधानसभा चुनाव में हम अपनी ताकत दिखाएंगे

बिहार के पूर्व सीएम ने विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “बिहार में हम अपनी ताकत दिखाएंगे मैंने मीडिया से ऐसा कुछ नहीं कहा। मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहता हूं कि आप ही हमारी ताकत हैं। झारखंड में हमारी ताकत का सही इस्तेमाल नहीं हुआ, अगर हमारी मदद ली जाती तो एनडीए को ज्यादा सीटें मिल सकती थीं। दिल्ली में भी मैंने इस बारे में बात की थी। लेकिन वहां भी हमारी मदद नहीं ली गई। अगर हमें एक सीट मिलती तो हमारे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता और हम ज्यादा मेहनत करते। हमारी मदद से एनडीए को फायदा होता। लेकिन, हमारी बात नहीं मानी गई।

एनडीए की सरकार को मदद करने के लिए सदैव तैयार

वहीं, उनसे जब पूछा गया कि क्या आप झारखंड में एनडीए की हार से दुखी हैं, तो उन्होंने कहा कि हम दुखी नहीं हैं, लेकिन हमें अफसोस है कि झारखंड में एनडीए हार गई। अगर हम और मेहनत करते तो शायद यह स्थिति नहीं आती। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि एनडीए की सरकार बने और अगर मुझे मदद की जरूरत पड़ी तो मैं हमेशा सहयोग देने के लिए तैयार हूं।

नीतीश कुमार का नेतृत्व ही बिहार के लिए सबसे अच्छा

उन्होंने बिहार चुनाव के बारे में भी साफ किया कि कोई नया विकल्प नहीं होगा। हम सब मिलकर तय कर चुके हैं कि बिहार का नेतृत्व नीतीश कुमार जी के पास रहेगा, क्योंकि उनका काम बहुत सराहनीय है। हम भी 44 साल से उनके साथ काम कर रहे हैं और उनका नेतृत्व ही बिहार के लिए सबसे अच्छा है। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

5 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

37 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...