02/01/25 | 10:02 am

Print

आज से खरीदी जा सकती हैं गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह की टिकट

गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए टिकटों की बिक्री आज गुरुवार से शुरू हो रही है। इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि गणतंत्र दिवस परेड और बीटिंग रिट्रीट सेरिमनी के लिए टिकट की बिक्री गुरुवार यानी आज 2 जनवरी से शुरू होगी। इस टिकट को आप ऑनलाइन या दिल्ली भर में फिजिकल काउंटरों से खरीदे सकते हैं। 

कहां से खरीद सकेंगे टिकट ?

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि टिकट सेना भवन, शास्त्री भवन, जंतर-मंतर, प्रगति मैदान और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से मूल फोटो पहचान पत्र दिखाकर खरीदी जा सकती हैं। 

कितनी होगी टिकट की कीमत ?

सीधे वेबसाइट आमंत्रण डॉट एमओडी डॉट जीओवी डॉट आईएन और आमंत्रण मोबाइल ऐप से भी टिकट खरीदी जा सकती है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए टिकटों की कीमत 20 रुपये से 100 रूपये तक और बीटिंग रिट्रीट के लिए 20 रुपये होगी। 

RELATED ARTICLES

2 mins ago | Lieutenant Governor Taranjit Singh Sandhu

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने मेट्रो में किया सफर, लोगों से की बातचीत

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को मेट्रो में सफर किया। इस दौरान मेट्रो यात्रि...

36 mins ago | Defense Minister Rajnath Singh

वियतनाम नौका हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वियतनाम में हुए नौका हादसे पर दुख जता...