Print

ज्यादा डिपॉजिट हासिल करने के लिए बैंक एफडी पर बढ़ा रहे ब्याज दर 

बैंक अधिक मात्रा में डिपॉजिट को आकर्षित करने के लिए एफडी पर ग्राहकों को अतिरिक्त ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। एसबीआई और एचडीएफसी जैसे बड़े बैंकों के साथ छोटे बैकों ने भी हाल के दिनों में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। 

आईडीबीआई बैंक ने लॉन्च किया चिरंजीवी-सुपर सीनियर सिटीजन एफडी 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने हाल ही में एक नई श्रेणी सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष से अधिक) जोड़ी है। बैंक इस वर्ग के जमाकर्ताओं को अतिरिक्त 10 आधार अंक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसके जैसी स्कीम आईडीबीआई बैंक द्वारा भी चलाई जा रही है। आईडीबीआई बैंक ने ‘आईडीबीआई चिरंजीवी-सुपर सीनियर सिटीजन एफडी’ लॉन्च किया है, जो 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए एक विशेष एफडी है। इस स्कीम में स्टैंडर्ड एफडी दरों से 0.65 प्रतिशत अधिक ब्याज प्रदान किया जा रहा है। इस स्कीम के तहत 555 दिनों की अवधि की एफडी के लिए 8.05 प्रतिशत, 375 दिनों के लिए 7.9 प्रतिशत, 444 दिनों के लिए 8 प्रतिशत और 700 दिनों के लिए 7.85 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।

एसबीआई निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लगातार उठा रहे हैं कदम 

एसबीआई द्वारा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत देश के सबसे बड़े बैंक ने ‘हर घर लखपति’ आरडी स्कीम शुरू की है। इस स्कीम का उद्देश्य तीन से लेकर 10 साल की मासिक जमा के जरिए एक लाख या उससे अधिक का फंड एकत्रित करना है। इस स्कीम में 10 साल या उससे अधिक कोई भी व्यक्ति खाता खोल सकता है। इस योजना में 60 वर्ष से कम की आयु के लोगों को तीन और चार साल की अवधि के लिए 6.75 प्रतिशत और पांच से 10 साल की अवधि के लिए 6.50 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है। वहीं, 60 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को तीन और चार साल के लिए 7.25 प्रतिशत और पांच से 10 साल के लिए 7 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर की जा रही है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लिक्विड फिक्स्ड डिपॉजिट की शुरुआत की है

इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा ने लिक्विड फिक्स्ड डिपॉजिट की शुरुआत की है, ग्राहक 5,000 रुपये की शुरुआती जमा के बाद 1,000 रुपये की यूनिट में निकासी कर सकते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे पहले आयोजित समीक्षा बैठक में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रमुखों से कहा कि वे अपनी डिपॉजिट वृद्धि दर में तेजी लाएं, जिससे लोन में हो रही वृद्धि की गति के साथ तालमेल बिठाया जा सके।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

20 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

55 mins ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने चाहिए, सद्बुद्धि आएगी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...