महंगे प्याज से राहत देने के लिए सरकार ने उठाया कदम

सरकार ने हाल ही में एक्सपोर्ट ड्यूटी हटाए जाने के बाद खुदरा कीमतों में आए उछाल को देखते हुए थोक बाजारों में बफर स्टॉक से बिक्री बढ़ाकर प्याज की कीमतों पर लगाम लगाने कसने की कोशिश तेज कर दी है। 

सरकार ने अपने बफर स्टॉक से प्याज निकालना किया शुरू 

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने कहा कि केंद्र ने दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों के थोक बाजारों में अपने बफर स्टॉक से प्याज निकालना शुरू कर दिया है। 

पूरे देश में सब्सिडी वाले प्याज की बिक्री बढ़ाने की योजना

सरकार की योजना पूरे देश में सब्सिडी वाले प्याज की खुदरा बिक्री की है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने यह भी बताया कि बफर स्टॉक में प्याज की पर्याप्त मात्रा है और खरीफ मौसम में प्याज की बुआई अच्छी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार प्याज की कीमतों पर कड़ी नजर रख रही है।

प्याज की कीमतें जल्द ही होंगी कम 

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि प्याज की कीमतें जल्द ही कम होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार खुदरा बाजार में 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज उपलब्ध करा रही है और इस सप्ताह से राज्यों में रियायती दरों पर प्याज की बिक्री शुरू हो जाएगी। 

RELATED ARTICLES

53 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...