बाजार में आसमान छू रहे टमाटर के दाम, केंद्र ने 65 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेचना शुरू किया टमाटर 

त्योहारी में सीजन में टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। प्याज के दाम कंट्रोल करने के बाद केंद्र सरकार ने ग्राहकों को राहत देने के लिए और खुदरा बाजार में टमाटर की बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। सरकार ने 65 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर की बिक्री शुरू की है। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने सोमवार को संसद भवन के पास टमाटर बेचने वाली वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

एनसीसीएफ की वैन को किया रवाना

उपभोक्ता खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे ने यहां 65 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेचने वाली राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) की वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। मंत्रालय के मुताबिक एनसीसीएफ ने मंडी से सीधे टमाटर खरीदकर और उन्हें 65 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बाजार में बेचना शुरू किया है।

35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की आपूर्ति

मंत्रालय के मुताबिक एनसीसीएफ देशभर के प्रमुख शहरों में खुदरा उपभोक्ताओं को सरकारी बफर स्‍टॉक से 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की आपूर्ति भी लगातार कर रहा है। टमाटर की खुदरा बिक्री के शुभारंभ के अवसर पर उपभोक्‍ता मामलों के विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, जिनमें संयुक्त सचिव एवं एमडी एनसीसीएफ अनुपम मिश्रा, वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार आईएस नेगी और आर्थिक सलाहकार डॉ. कामखेंथांग गुइटे शामिल थे।

बता दें कि देश के अधिकांश हिस्सों में खुदरा बाजार में टमाटर 90-100 रुपये प्रति किलोग्राम और प्याज 50-60 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

54 mins ago | Artisan Livelihood

भारत ट्यूलिप से पारंपरिक कारीगरों के उत्पादों को मिला डिजिटल बाजार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीस...

1 hour ago

33,660 करोड़ रुपए की भव्य योजना से बदलेगा भारत का विनिर्माण इकोसिस्टम

भारत औद्योगिक विकास योजना (भव्य) 33,660 करोड़ रुपए की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देशभर में 100 प्लग-एंड-प...