प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। पीएम मोदी शुक्रवार को ऑकलैंड पहुंचे, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। आज शनिवार को दूसरे दिन पीएम मोदी का ऑकलैंड के गवर्नमेंट हाउस में माओरी जनजाति के पारंपरिक ‘हाका’ नृत्य के साथ शानदार स्वागत हुआ।
पीएम मोदी ने एक्स पर कहा- सम्मानित महसूस कर रहा हूं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा कि ऑकलैंड में गवर्नमेंट हाउस में औपचारिक स्वागत पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। पारंपरिक माओरी ‘पोविरी’ (pōwhiri) न्यूज़ीलैंड की समृद्ध विरासत और परंपराओं की एक दिल को छू लेने वाली झलक थी।
माओरी एक बेहद पवित्र और सदियों पुराना अनुष्ठान
दरअसल, पीएम मोदी न्यूजीलैंड पहुंचे, तो वहां उनका स्वागत कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माओरी पोस्चर डांस होता हैं, जिसमें पूरा शरीर ज़ोरदार रिदमिक मूवमेंट में शामिल होता है, जिसमें झूमना, छाती और जांघों पर थप्पड़ मारना, पैर पटकना और स्टाइल वाले हिंसा वाले इशारे शामिल हो सकते हैं। इसके साथ एक मंत्र भी होता है और कुछ मामलों में, डराने के लिए चेहरे के भयंकर एक्सप्रेशन भी होते हैं, जैसे कि आंखें निकालना और जीभ बाहर निकालना। हालांकि अक्सर इसे पुरुष योद्धाओं की पारंपरिक लड़ाई की तैयारियों से जोड़ा जाता है, हाका को पुरुष और महिला दोनों कर सकते हैं, और इस डांस की कई किस्में माओरी संस्कृति में सामाजिक कामों को पूरा करती हैं।
पारंपरिक रूप से, हाका को मिलने की रस्मों के हिस्से के तौर पर किया जाता था, जब दो लोग मिलते थे या जब किसी मेहमान का समुदाय में स्वागत होता था।
वहीं, आज जब प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड की धरती पर कदम रखे तो इस रिसेप्शन ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों में बढ़ती गर्मजोशी नजर आई। यह चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा है। आज पीएम मोदी का तीन देशों की यात्रा का अंतिम चरण हैं।
इससे पहले कल शुक्रवार को भारतीय समुदाय के लोगों ने भारत की अलग-अलग परंपराओं को दिखाते हुए रंग-बिरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ उनका स्वागत किया था। पंजाब, तमिलनाडु, कर्नाटक की परफॉर्मेंस, हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक का फ्यूजन और वंदे मातरम का गायन न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय समुदाय के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों को दिखाता है।
पीएम मोदी ने एक एक्स पोस्ट में कहा कि मैं भारत की सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ियों और महाद्वीपों में जीवंत बनाए रखने और भारत-न्यूजीलैंड के लोगों के बीच स्थायी संबंधों को मजबूत करने के लिए हमारे भारतीय समुदाय की सराहना करता हूं।” (इनपुट-एजेंसी)


