प्रतिक्रिया | Saturday, June 28, 2025

  • Twitter
  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram

गणतंत्र दिवस परेड के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, परेड के रास्तों पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर ट्रैफिक से जुड़ी एक एडवाइजरी जारी की है। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के कारण कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई जाएगी। यह परेड रविवार सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू होकर लाल किले पर समाप्त होगी।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) डी.के.गुप्ता के एक बयान के मुताबिक ट्रैफिक प्रतिबंध आज शनिवार, 25 जनवरी की रात 9 बजे से ही लागू हो जाएंगे। परेड मार्ग, जो विजय चौक से लाल किले तक फैला है इससे जुड़ी सड़कों पर डायवर्जन लागू रहेगा। गणतंत्र दिवस परेड 26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। यह परेड विजय चौक, कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, तिलक रोड और बहादुर शाह जफर रोड से होकर गुजरेगी जो लाल किले पर समाप्त होगी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, शनिवार को शाम पांच बजे से परेड समाप्त होने तक कर्तव्य पथ सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा।

रफी मार्ग (रोड), जनपथ और मान सिंह रोड जैसी प्रमुख सड़कों पर शनिवार रात 10 बजे से ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा रविवार सुबह 10:30 बजे के बाद से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर किसी भी प्रकार की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें। परेड के रास्ते के आस-पास के इलाकों से बचें खासकर सुबह 9:30 बजे से 1:00 बजे तक, ताकि कोई परेशानी न हो।

आगंतुकों: 31325482
आखरी अपडेट: 28th Jun 2025