ट्रंप ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं, दोनों देशों के संबंधों की मजबूती पर जोर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर फोन कर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप का धन्यवाद करते हुए उन्हें अपना “मित्र” बताया और कहा कि भारत, अमेरिका के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “धन्यवाद मेरे मित्र, राष्ट्रपति ट्रंप, आपके फोन कॉल और गर्मजोशी भरे शुभकामनाओं के लिए। आपकी तरह मैं भी भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं। हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आपके प्रयासों का समर्थन करते हैं।”

यह बातचीत दोनों नेताओं के बीच गहरी मित्रता और भारत-अमेरिका के रणनीतिक रिश्तों की मजबूती को दर्शाती है। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी, और वैश्विक शांति जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग पहले से ही जारी है और आने वाले समय में इसके और विस्तार की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...