Print

ट्रंप ने संयुक्त सेना के अध्यक्ष सीक्यू ब्राउन को हटाया, लेफ्टिनेंट जनरल डैन कैन होंगे नए अध्यक्ष

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार देर रात घोषणा की कि उन्होंने संयुक्त सेना के अध्यक्ष सीक्यू ब्राउन को हटा दिया है। उनकी जगह वायु सेना के लेफ्टिनेंट जनरल डैन कैन को नया अध्यक्ष नामित किया गया है। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि यह अमेरिकी सेना में बदलाव की शुरुआत है और आने वाले दिनों में और भी बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

ट्रंप ने कहा, “मैं जनरल चार्ल्स ‘सीक्यू’ ब्राउन को हमारे देश की 40 से अधिक वर्षों की सेवा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। वे एक अच्छे और सम्माननीय नेता हैं। मैं उनके और उनके परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।” संयुक्त सेना के अध्यक्ष देश के सबसे उच्च पदस्थ सैन्य अधिकारी होते हैं जो राष्ट्रपति और रक्षा सचिव को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सलाह देते हैं।

ब्राउन इस पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे अश्वेत अधिकारी थे। उनके अचानक हटाए जाने से कई लोग हैरान हैं। ब्राउन को अक्टूबर 2023 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस पद पर नियुक्त किया था और उनका कार्यकाल 2027 तक चलने वाला था। हालांकि, हाल के दिनों में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि ट्रंप उन्हें हटा सकते हैं। शुक्रवार को वे अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर तैनात सैनिकों से मिलने गए थे उसी दिन ट्रंप ने उनके हटाए जाने की घोषणा कर दी।

ट्रंप ने कहा कि नए अध्यक्ष के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल डैन “राजिन” कैन की नियुक्ति होगी। कैन एक अनुभवी एफ-16 पायलट हैं जिन्होंने अमेरिकी वायु सेना और नेशनल गार्ड में अपनी सेवाएं दी हैं। हाल ही में, वे सीआईए में सैन्य मामलों के एसोसिएट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे।

इसके अलावा, ट्रंप ने घोषणा की कि पेंटागन अपने बजट में कटौती करेगा और अगले हफ्ते 5,400 प्रोबेशनरी कर्मचारियों (परिवीक्षाधीन कर्मचारियों) को हटाने की योजना बना रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही पांच और उच्च पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

35 mins ago | clean energy

मनोहर लाल ने जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक में लिया हिस्सा, अमेरिका और कनाडा के साथ की द्विपक्षीय बैठक

केंद्रीय विद्युत, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने 15 सितंबर 2026 को ह्यूस्टन में आयोजित ज...

2 hours ago | Free Trade Agreement

भारत के साथ ATF को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर पीएम लक्सन ने जताई खुशी, कहा-दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

भारत के साथ एफटीए (Free Trade Agreement) को न्यूजीलैंड की संसद से मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक...