Print

एयर इंडिया विमान हादसे में मणिपुर के दो केबिन क्रू सदस्यों की मौत

गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस हादसे में मणिपुर के दो केबिन क्रू सदस्यों की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान थौबल जिले के थौबल अवांग लेइकाई निवासी कोंगरालैतपम नगनथोई शर्मा और चुराचांदपुर जिले के सिंगसन लामनुनथेम के रूप में हुई है। इस दुखद घटना की सूचना के बाद से मणिपुर में शोक की लहर दौड़ गई है।

नगनथोई पिछले डेढ़ साल से एयर इंडिया में केबिन क्रू सदस्य के रूप में कार्यरत थी

 नगनथोई पिछले डेढ़ साल से एयर इंडिया में केबिन क्रू सदस्य के रूप में कार्यरत थी। तीन बहनों में मझली नगनथोई ने दुर्घटना से ठीक पहले सुबह करीब 11:38 बजे अपनी बहन को एक संदेश भेजा था। संदेश में उसने लिखा, “मैं लंदन जा रही हूं। कुछ ही मिनटों में, हम उड़ान भरेंगे। हम कुछ समय तक बात नहीं कर पाएंगे।” यह संदेश उसका आखिरी संदेश साबित हुआ।

नगनथोई के परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक का माहौल

हादसे की खबर मिलते ही मणिपुर में रह रहे उनके परिजनों को गहरा सदमा लगा। नगनथोई के परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक का माहौल है। खंगाबोक विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओकराम सुरजाकुमार ने गुरुवार को नगनथोई के थौबल अवांग लेइकाई स्थित निवास पर जाकर परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के दुख को साझा करते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। विधायक ने कहा, “यह मणिपुर के लिए एक अपूरणीय क्षति है। नगनथोई एक होनहार युवती थीं, जिन्होंने अपने परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया था। हम इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं।”

हादसे में कितने लोगों की जान गई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है

दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान ने अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही समय बाद यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कितने लोगों की जान गई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। एयर इंडिया ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

विमान अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के बगल में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया

बताया जा रहा है कि विमान अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के बगल में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना दोपहर के भोजन के समय हुई, जब छात्रावास का मेस क्षेत्र मेडिकल छात्रों से भरा हुआ था। मलबे और छात्रावास पर दुर्घटना के प्रभाव की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिससे पूरे देश में सदमे और शोक की लहर फैल गई है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

45 mins ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...