मलेशिया में नौसेना के दो हेलीकॉप्टर आसमान में टकराए, तीन महिलाओं समेत 10 की मौत

मलेशियाई नौसेना के दो हेलीकॉप्टर बीच हवा में टकरा गए। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा मंगलवार को रॉयल मलेशियाई नौसेना परेड की रिहर्सल के दौरान हुआ।

नौसेना की 90वीं वर्षगांठ के ले रहे थे प्रशिक्षण

नौसेना ने बयान में पुष्टि की है कि रॉयल मलेशियाई नौसेना परेड रिहर्सल के लिए एक साथ कई हेलीकॉप्टर्स ने उड़ान भरी। इस दौरान दो हेलीकॉप्टर अचानक बहुत करीब आ गए और अनहोनी घट गई। यह हेलीकॉप्टर दुर्घटना के समय अगले महीने नौसेना की 90वीं वर्षगांठ के जश्न के लिए उत्तरी पेराक राज्य में एक नौसैनिक अड्डे पर प्रशिक्षण ले रहे थे।

मृतकों में चालक दल के सात सदस्य शामिल

रॉयल मलेशियाई नौसेना के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि मृतकों में तीन महिलाओं सहित चालक दल के सात सदस्य शामिल हैं। सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए इपोह के राजा पेरमासुरी बैनुन अस्पताल भेजे गए हैं।

घटना की जांच शुरू

पेराक पुलिस प्रमुख कामरेड दातुक सेरी मोहम्मद युसरी हसन बसरी ने कहा है कि घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच का नेतृत्व नौसेना, अग्निशमन बचाव विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। रॉयल मलेशियाई नौसेना के स्क्वाड्रन 503 ने हादसे में हताहत अपने चार सहयोगियों के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सेपंगार में रॉयल मलेशियाई नौसेना के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर मोहम्मद फदज़िल सलेह ने कहा है कि हादसे में हताहत स्क्वाड्रन 503 के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर मुहम्मद फिरदौस रामली अनुभवी पायलट थे।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

47 mins ago | Abu Dhabi

पीएम मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहया...

2 hours ago | BRICS Summit

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज शनिवार को नई दिल्...