Print

UIDAI ने लॉन्च किया ‘उदय’, अब आधार सेवाओं की जानकारी होगी और आसान

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार सेवाओं की जानकारी को आम लोगों तक सरल तरीके से पहुंचाने के लिए आधार का नया मैस्कॉट ‘उदय’ (Udai) लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य लोगों को आधार से जुड़ी सेवाओं को समझने में आसानी देना और संचार को अधिक दोस्ताना बनाना है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने बताया कि यह मैस्कॉट आधार से जुड़े अपडेट, ऑथेंटिकेशन, ऑफलाइन वेरिफिकेशन, चुनिंदा जानकारी साझा करने, नई तकनीक के इस्तेमाल और जिम्मेदार उपयोग जैसी बातों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने में मदद करेगा।

UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा कि इस मैस्कॉट को डिजाइन और नाम देने के लिए MyGov प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें देशभर से 875 प्रविष्टियां आईं, जिनमें छात्रों, प्रोफेशनल्स और डिजाइनर्स ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता के जरिए UIDAI ने यह संदेश दिया कि लोगों की भागीदारी से ही भरोसा और स्वीकार्यता बनती है। चयन के लिए पारदर्शी और बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया अपनाई गई।

विजेता प्रतिभागी

मैस्कॉट डिजाइन प्रतियोगिता

पहला पुरस्कार: अरुण गोकुल (त्रिशूर, केरल)

दूसरा पुरस्कार: इदरीस दवईवाला (पुणे, महाराष्ट्र)

तीसरा पुरस्कार: कृष्णा शर्मा (गाजीपुर, उत्तर प्रदेश)

मैस्कॉट नाम प्रतियोगिता

पहला पुरस्कार: रिया जैन (भोपाल)

दूसरा पुरस्कार: इदरीस दवईवाला (पुणे)

तीसरा पुरस्कार: महाराज सरन चेल्लापिल्ला (हैदराबाद)

UIDAI के चेयरमैन नीलकंठ मिश्रा ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘उदय’ मैस्कॉट का अनावरण किया और विजेताओं को सम्मानित किया।

UIDAI के मुताबिक, यह पहल आधार से जुड़ी जानकारी को एक अरब से ज्यादा भारतीयों के लिए आसान, समावेशी और लोगों के करीब लाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

RELATED ARTICLES

12 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

46 mins ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने चाहिए, सद्बुद्धि आएगी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...