यूआईडीएआई के आधार ऐप को मिली शानदार प्रतिक्रिया, डाउनलोड्स की संख्या 14 मिलियन के पार

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) के नए आधार ऐप को लेकर आम जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ऐप को अपनाने की यह तेज गति सुरक्षित, डिजिटल और सुविधाजनक आधार सेवाओं के प्रति नागरिकों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।

यूआईडीएआइई के नए आधार ऐप ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब तक इसे लगभग 14 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह सफलता देश भर में आधार सेवाओं को अधिक सुलभ, उपयोगकर्ता के अनुकूल और तुरंत उपलब्ध कराने में इस ऐप की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है।

आधार ऐप एक नेक्स्ट-जेनरेशन का मोबाइल एप्लिकेशन है, जिसे आधार संख्या धारकों (एएनएच) को अपनी डिजिटल पहचान रखने, साझा करने, दिखाने और सत्यापित करने के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक और गोपनीयता-केंद्रित तरीका प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एंड्रॉइड और एप्पल आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय के अनुसार, 28 जनवरी को राष्ट्र को समर्पित किए गए इस नए ऐप को औसतन प्रतिदिन 1,00,000 से अधिक लोग डाउनलोड कर रहे हैं। इस ऐप की बढ़ती उपयोगिता ने आधार सेवाओं को निवासियों के लिए घर बैठे ही सुलभ बना दिया है। अब तक यह ऐप 1 मिलियन निवासियों को अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने में मदद कर चुका है। वहीं 3,57,000 आधार धारकों ने ऐप के जरिए अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक या अनलॉक किया है। इसी तरह, लगभग 8,00,000 निवासियों ने नए ऐप का उपयोग करके अपना ई-आधार डाउनलोड किया है।

इस ऐप में कई आधुनिक और उन्नत सुविधाएं शामिल हैं, जैसे प्रेजेंस के प्रूफ के तौर पर फेस वेरिफिकेशन, सिंगल क्लिक में बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री को देखने की सुविधा और कॉन्टैक्ट डिटेल्स को आसानी से साझा करने के लिए QR-आधारित कॉन्टैक्ट कार्ड।

सभी यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह आधार ऐप, दैनिक जीवन के कई महत्वपूर्ण कार्यों में सहायक है। इसके माध्यम से होटल में चेक-इन के दौरान ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटी (ओवीएसई) क्यूआर कोड स्कैनिंग, उम्र का सत्यापन, अस्पतालों में भर्ती, कार्यक्रमों में प्रवेश और गिग वर्कर्स व सर्विस पार्टनर्स के सत्यापन जैसे कई कार्य सुगम हो गए हैं। इसके साथ ही, यूआईडीएआई एक ऐसा ऑफलाइन वेरिफिकेशन इकोसिस्टम भी विकसित कर रहा है, जिससे विभिन्न संस्थाएं पंजीकृत होकर आधार ऐप की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगी और सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाया जा सकेगा।

यह ऐप एक ही डिवाइस पर पांच आधार प्रोफाइल तक के प्रबंधन की सुविधा देता है, जो “वन फैमिली – वन ऐप” की अवधारणा को मुमकिन करता है। पता अपडेट के साथ-साथ, अब निवासी इस ऐप के माध्यम से अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर भी अपडेट कर सकते हैं। भविष्य में इसमें कई अन्य अपडेट सेवाएं जोड़ने की भी योजना है। 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

10 mins ago | Ashutosh Gowariker IFFI 2026 director

57वें आईएफएफआई की कमान गोवारिकर के हाथों में, नवंबर में गोवा में आयोजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गोवा में आयोजित होने वाले 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत...

36 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...

1 hour ago

डिजिटल भुगतान में भारत की रफ्तार तेज, यूपीआई लेनदेन में 25% की बढ़ोतरी

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से होने वाले डिजिटल लेनदेन में लगातार मजबूत वृद्ध...