28/03/24 | 1:12 pm | Ukraine

Print

यूक्रेन के विदेश मंत्री का दो दिवसीय भारत दौरा, विदेश मंत्री से करेंगे मुलाकात 

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा दो दिवसीय भारत यात्रा पर आज गुरुवार को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनकी यह यात्रा विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के निमंत्रण पर हो रही है।
 
विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार के साथ करेंगे बैठक 

यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा उप-सलाहकार के साथ बैठक करेंगे और अन्य कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 

इन मुद्दों करेंगे चर्चा 

इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों नेता आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर द्विपक्षीय साझेदारी और सहयोग के मामलों पर चर्चा करेंगे। इस यात्रा के दौरान यूक्रेन के विदेश मंत्री व्यापारिक प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। 

रूस के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा पहली विदेश यात्रा पर भारत यात्रा पर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

8 hours ago | Abu Dhabi to Bengaluru

खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच भारतीयों की वापसी, बेंगलुरु उतरी एतिहाद की फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अबू धाबी से बेंगलुरु आ रही एतिहाद एयरवेज की उड़ान ईवाई-262 शनिवा...

13/03/26 | 10:37 pm

बढ़ते तनाव के बीच भारत में ईरान के राजदूत का बड़ा बयान, कहा-होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देगा ईरान

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने शुक्रवार को संकेत दिया कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के ...