पाकिस्तान-भारत तनाव पर UN महासचिव का संदेश : “सैन्य समाधान कोई समाधान नहीं”, संयम बरतने की अपील

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आज सोमवार को चिंता जताई। उन्होंने दोनों देशों से “अधिकतम संयम (maximum restraint)” बरतने की अपील की और स्पष्ट रूप से कहा कि “सैन्य समाधान कोई समाधान नहीं है”। उन्होंने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “मैं पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चेताया कि किसी भी तरह की सैन्य टकराव “तेजी से नियंत्रण से बाहर” हो सकता है और इसे टालना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, “यह समय है संयम बरतने का और पीछे हटने का है। सैन्य समाधान कोई समाधान नहीं होता। संयुक्त राष्ट्र हर उस पहल का समर्थन करेगा जो तनाव को कम करने और शांति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए हो।”

गुटेरेस की यह अपील ऐसे समय में आई है जब भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में 26 नागरिकों की जान गई थी, जिसके बाद भारत ने हमले के दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही है। सरकार ने अपनी सेना को कार्रवाई के तरीके, समय और स्थान तय करने की पूर्ण स्वतंत्रता दी है। इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के लिए “सिंधु जल संधि” को भी निलंबित करने का निर्णय लिया है।

वहीं विपक्षी दलों ने भी इस गंभीर हमले के जवाब में सरकार द्वारा उठाए गए हर कदम को समर्थन देने की बात कही है। गुटेरेस का बयान अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से भारत-पाक तनाव पर शांति की अपील के रूप में देखा जा रहा है।-(ANI)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...