नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। दिल्ली पुलिस ने हाई कमीशन परिसर के बाहर लगाए गए ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स हटा दिए हैं। ये अवरोधक लंबे समय से राजनयिक परिसर के बाहरी सुरक्षा घेरे का हिस्सा थे।
सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी उच्चायोग के वीजा अनुभाग के पास कतार व्यवस्थित करने के लिए लगाए गए अवरोधकों समेत ये ढांचे परिसर की स्वीकृत सीमा के बाहर एक गली में बने थे और कार्रवाई के तहत इन्हें हटा दिया गया।
यह घटनाक्रम पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के बाहर लगाए गए सुरक्षा अवरोधकों और पार्किंग के खंभों को हटाए जाने के कुछ दिन बाद हुआ है। (इनपुट-पीटीआई)


