Print

Union Budget 2024: मुद्रा लोन की लिमिट 10 लाख से बढ़कर हुई 20 लाख

 मुद्रा लोन की लिमिट 10 लाख से बढ़कर हुई 20 लाख वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मुद्रा लोन की लिमिट 10 लाख से बढ़ाकर  20 लाख कर दी है। दरअसल, सरकार द्वारा स्वरोजगार की सुविधा के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) दी जाती है। सरकार के इस कदम से छोटे व्यवसायियों को लाभ मिलेगा और स्वरोजगार के भी अवसर खुलेंगे।

बजट में MSMEs और विनिर्माण का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। बजट में MSMEs को उनके तनाव की अवधि के दौरान बैंक ऋण जारी रखने की सुविधा के लिए नई व्यवस्था का ऐलान किया गया है। साथ ही मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है। पहले इस स्कीम के तहत MSME के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन मुहैया कराया जा रहा था।

ऐसे लोग जो पैसे की तंगी की वजह से अपना कोई व्यवसाय शुरू करने में पीछे रह जाते हैं, उनके लिए यह योजना वरदान है। इस योजना के जरिए उन्हें अब 20 लाख तक का लोन मिल सकेगा जो सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

35 mins ago | 'Zero Casualty'

आपदा प्रबंधन में ‘जीरो कैजुअल्टी’ के नए युग में भारत, अमित शाह बोले- आपदा रोधी गांव और शहर बनाना लक्ष्य

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन स...

1 hour ago | BRICS 2026

BRICS 2026: समावेशी वैश्विक व्यवस्था की ओर भारत का बड़ा कदम

चार उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए इस्तेमाल होने वाला एक संक्षिप्त नाम आज चार महाद्वीपों तक फैले ...

2 hours ago | Aga Khan Development Network

राष्ट्रपति मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर...